PFI के 4 सदस्यों पर 14 लाख का इनाम, NIA ने जारी किए फोटो

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (16:43 IST)
नई दिल्ली। एनआईए (NIA) बेंगलुरु ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 4 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए 14 लाख का इनाम घोषित किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इनके नाम और फोटो भी जारी किए हैं। ये सभी प्रवीण नेट्‍टारू हत्याकांड में वांछित है, जिसकी 26 जुलाई, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 
 
एएनआई बेंगलुरु द्वारा जारी पोस्ट के मुताबिक मोहम्मद मुस्तफा पिता उमर पर 5 लाख, तुफैल एमएच पिता हमीद पर 5 लाख, उमर फारूक एमआर पिता रफीक पर 2 लाख और अबू बकर सिद्दीक पिता गुजरी सिद्दीक की गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। ये चारों कर्नाटक के ही रहने वाले हैं। 
एनआईए के मुताबिक जो भी व्यक्ति इनके बारे में सूचना देकर इन्हें गिरफ्तार करवाएगा, उन्हें एजेंसी द्वारा घोषित इनाम दिया जाएगा। यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति इनके बारे में ईमेल- info.bir.nia@gov.in और फोन नंबर : 080-29510900, 8904241100 पर सूचना दे सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

शादी के चक्कर में लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

अगला लेख