Hanuman Chalisa

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी का चला हंटर, DSP को बनाया इंस्पेक्टर

अवनीश कुमार
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (16:24 IST)
लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आदेश पर रिश्‍वत लेने मामले में दोषी पाए गए रामपुर के तत्‍कालीन सीओ विद्या किशोर को पदानवत कर दिया गया। रामपुर में सीओ सिटी के पद पर तैनात किशोर पर एक मामले में रिश्‍वत मांगने का गंभीर आरोप लगा था। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में उनके विरुद्ध शिकायत भी की गई थी।
 
शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ को पद से हटा दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। गोपनीय जांच में दोषी पाए गए सीओ विद्या किशोर को अब उनके मूल पद निरीक्षक पर प्रत्‍यावर्तित कर दिया गया। विद्या किशोर निरीक्षक के पद से पदोन्‍नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बने थे।
 
क्या था मामला? : उत्तरप्रदेश के रामपुर में सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा था और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा था। यह मामला एक महिला से जुड़ा था जिसके साथ पूर्व गंज कोतवाल रामवीर सिंह यादव और अस्पताल संचालक विनोद यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। महिला की रिपोर्ट न लिखने और मामले को दबाने के लिए अस्पताल संचालक द्वारा पूर्व सीओ सिटी को 5 लाख रुपए की रिश्वत देने का आरोप था।
 
बाद में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जब महिला ने आत्मदाह की धमकी दी, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उनके द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा था। इस पर सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को निलंबित किया गया था और मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके खिलाफ शासन स्तर पर जांच चल रही थी।
 
क्या बोले पुलिस अधीक्षक? : पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सीओ विद्या किशोर के खिलाफ आरोप पत्र उन्होंने ही दिया था। तत्‍कालीन सीओ विद्या किशोर 10 माह से पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध हैं। उनका कहना है कि वे सीओ बनने से पहले पीएसी में प्लाटून कमांडर थे। यह पद इंस्पेक्टर रैंक का है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विद्या किशोर को पदानवत कर दिया गया है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख