Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खटीक के बाद योगी के एक और मंत्री रूठे, सामने आई नाराजगी की यह वजह

हमें फॉलो करें खटीक के बाद योगी के एक और मंत्री रूठे, सामने आई नाराजगी की यह वजह
, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (13:01 IST)
लखनऊ। योगी सरकार के एक और मंत्री की नाराजगी की खबर सामने आ रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक औद्योगिक विकास विभाग के राज्यमंत्री जसवंत सैनी नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी की विभागीय बैठकों में उन्हें अक्सर नहीं बुलाया जाता है।

इस बारे में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर राज्यमंत्री को बैठकों में बुलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

इससे पूर्व जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने आरोप लगाए थे कि उनके कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें कामकाज नहीं दिया है और उन्हें बैठकों में नहीं बुलाया जाता।

उनकी नाराजगी भरा पत्र वायरल होने और उनके द्वारा इस्तीफा राज्यपाल को भेजने के चलते सियासी संकट मंडरा रहा था। इसके बाद एक अन्य मंत्री द्वारा अपने विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

morbi bridge collapse : क्या युवाओं की मस्ती में हुआ हादसा, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो