जिंदा है अल कायदा प्रमुख अल जवाहिरी, अफगानिस्तान-पाक सीमा पर छिपा

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (15:50 IST)
दुनिया का सबसे बड़े आतंकी संगठन अल-कायदा का प्रमुख अयमान अल जवाहिरी अभी भी जिंदा है। संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कुख्यात आतंकी जवाहिरी अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में रह रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो अभी बहुत कमजोर हालत में है।
 
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में अल-कायदा आतंकी अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर छिपे हुए हैं। इनमें अल-कायदा का सरगना अयमान अल-जवाहिरी भी शामिल है। जवाहिरी संभवत: जिंदा है, लेकिन इतना कमजोर हो गया है कि प्रचार में नहीं दिखाया जा सकता।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में अल-कायदा आतंकियों और अन्य विदेशी चरमपंथियों ने तालिबान के साथ गठबंधन कर लिया है और वे अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में छिपकर रह रहे हैं।
 
जवाहिरी का नाम अमेरिका की आतंकवादियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है। उसने 1988 में अल-कायदा की स्थापना करने में ओसामा बिन-लादेन की मदद की थी। लादेन की मौत के बाद वह अल कायदा प्रमुख बन गया।
 
उल्लेखनीय है कि पहले भी कई बार खराब स्वास्थ्य के कारण जवाहिरी की मौत की खबरें आई थीं लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख