Hanuman Chalisa

22 वर्षों से अमेजन के जंगलों में आखिर अकेला क्यूं रह रहा है ये व्यक्ति?

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (10:59 IST)
साओ पाउलो (ब्राजील)। ब्राजील की इंडियन फाउंडेशन द्वारा इस हफ्ते पहली बार जारी किए गए एक वीडियो में एक ऐसे व्यक्ति की दुर्लभ तस्वीरें कैद हुई हैं जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस व्यक्ति का नाम और यह किन लोगों के साथ आया कोई नहीं जानता। ऐसा प्रतीत होता है कि वह ब्राजील के अमेजन के जंगलों में 22 वर्षों से अकेला रह रहा है। 
 
 
माना जा रहा है कि यह अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति है। यह फुटेज 2011 में ली गई थी हालांकि उस पर नजर रखने वाले एक दल ने कहा कि आखिरी बार उसके जिंदा होने के साक्ष्य मई में मिले थे। 
 
 
पत्तियों के बीच से दूर से ली गई इस फुटेज में यह शख्स एक पेड़ को काटता दिख रहा है। इन तस्वीरों में कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने तथा पक्षियों की आवाज सुनी जा सकती है। जारी किए गए वीडियो के साथ एक प्रेस नोट भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस शख्स की सिर्फ एक तस्वीर है जो 1990 के दशक में वृत्तचित्र निर्माता ने ली थी जिसमें उस व्यक्ति का चेहरा पत्तों के पीछे छिपा है।
 
 
व्यक्ति की निगरानी करने वाले दल के समन्वयक आल्टेयर अल्गायेर ने कहा कि फाउंडेशन यह वीडियो जारी नहीं करना चाहता था क्योंकि वह उस शख्स से इसे जारी करने की अनुमति नहीं ले सका है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि ऐसी तस्वीरों से उन लोगों के दर्द की तरफ ध्यान आकर्षित करने में मदद मिलती है जो बाहरी दुनिया से अपनी दूरी बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 
 
अल्गायेर ने टेलीफोन पर दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘बहुत से लोग यह वीडियो देखना चाह रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि वह शख्स कैसा है, उसे कैसे देखा जा सकता है, क्या वह अब भी जिंदा है।’
 
 
इंडियन फाउंडेशन 1996 से इस व्यक्ति पर नजर रख रहा है जब वह उसे रोंडोनिया राज्य के जंगल में अकेले रहता नजर आया था। माना जाता है कि उसके साथी जानजाति के सभी सदस्य 1995 या 1996 में मर गए।


फाउंडेशन के सदस्यों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने बाहरी दुनिया से जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उस पर नजर रखने वाला दल उसे ‘इंडियन ऑफ द होल’ कहकर बुलाता है क्योंकि उसने एक अस्वाभाविक गड्ढा खोद रखा है। अल्गायेर ने कहा कि उसकी उम्र 55 से 60 साल के करीब है और उसकी सेहत अच्छी है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान बोला- जंग का फैसला हम करेंगे

Pakistan Oil Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान बेहाल, सरकारी गाड़ियों का ईंधन आधा, सांसदों की सैलरी में कटौती

देश में रसोई गैस की किल्लत, संकट में रेस्टोरेंट, गैस आधारित शवदाहगृह भी बंद

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के कड़े नियम: 3 टर्म से चुनाव लड़ रहे नेताओं को 'नो टिकट'

बिहार: अब परिवारवाद पर क्यों पलटे नीतीश कुमार

अगला लेख