अमेरिका ने भारत को लौटाईं 307 प्राचीनकालीन वस्तुएं, चोरी के बाद हुई थी तस्करी

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (22:26 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका ने करीब 15 साल की जांच के बाद 307 प्राचीन वस्तुओं को भारत को लौटाया  जिन्हें चुराकर या तस्करी के जरिए देश से बाहर ले जाया गया था। इन वस्तुओं की कीमत करीब 40 लाख अमरीकी डॉलर है। इनमें से अधिकतर वस्तुएं कुख्यात व्यापारी सुभाष कपूर के पास से बरामद की गईं।
ALSO READ: Russia Ukraine War update : रूस कर सकता है बड़ा हमला, भारतीय दूतावास ने सभी छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की दी सलाह
मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने भारत को करीब 40 लाख डॉलर की 307 प्राचीन वस्तुएं लौटाने की सोमवार को घोषणा की। ब्रैग ने बताया कि इनमें से 235 वस्तुओं को मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा कपूर के खिलाफ की गई छापेमारी में जब्त किया गया था। कपूर ‘‘अफगानिस्तान, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, म्यांमा, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड और अन्य देशों से  वस्तुओं की तस्करी करने में मदद करता है।
 
मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक समारोह के दौरान ये प्राचीन वस्तुएं  भारत को सौंपी गईं। भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल और अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के ‘इंवेस्टिगेशन एक्टिंग डिप्टी  स्पेशल एजेंट-इन-चार्ज’ क्रिस्टोफर लाउ ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
 
ब्रैग ने कहा कि  इन प्राचीन वस्तुओं को तस्करों के गिरोहों ने कई स्थानों से चोरी किया था। इन गिरोह के सरगनाओं ने वस्तुओं के  सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया। उन्होंने कहा  कि हमें भारत के लोगों को ये सैकड़ों वस्तुएं लौटाने पर गर्व है।’’
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान पिछले साल भी अमेरिका ने 157 प्राचीन वस्तुएं लौटाई थीं। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

मां अहिल्‍या के चरणों में समर्पित इंदौर मेट्रो, नारी शक्‍ति के नाम पहला सफर, देशभक्‍ति, जुनून की रफ्तार पर सवार हुआ इंदौर

मुश्किल वक्त में बड़े काम आएगा Yamaha का रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम, 5 साल तक रहेगा वैलिड

जयपुर के 2 प्रमुख होटलों में बम की धमकी, होटल के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे तीन मंत्री

अगला लेख