अमेरिकी सांसद ग्रीन कार्ड की सीमा हटाने के पक्ष में

Webdunia
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (22:39 IST)
वॉशिंगटन। कम से कम छह प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने प्रति देश ग्रीन कार्ड की सीमा हटाने की उच्च कौशल वाले भारतीयों की मांग का समर्थन किया है और कहा कि वर्तमान व्यवस्था अमेरिका के लिए अनुचित है जहां 15 लाख ऐसे भारतीय बैकलॉग में फंस गए हों।


उन्होंने दलील दी कि किसी भी देश के कितने लोग ग्रीन कार्ड या वैध कानूनी रेसीडेंसी पा सकते हैं, इसकी सीमा की वजह से उच्च कौशल वाले भारतीयों के लिए प्रतीक्षा की अवधि 70 साल तक हो सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रयोगशालाओं और अकादमी जैसे विविध क्षेत्रों के 200 से अधिक उच्च कौशल वाले भारतीयों का एक समूह सोमवार को संसद पहुंचा और वे सांसदों से मिले।

उनमें से करीब आधे दर्जन इन उच्च कौशल वाले भारतीयों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए शाम को एक कार्यक्रम में पहुंचे। ये भारतीय 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उनमें से कुछ कैलिफोर्निया से भी थे।

सांसद केविन योडर ने कहा, हम चाहते हैं कि अमेरिका सभी लोगों के लिए अपने द्वार खोले। यह विचार कि हम महज कुछ लोगों से यह कहें कि वे भारत से हैं और उन्हें कभी ग्रीन कार्ड नहीं मिल सकता या वे नागरिक नहीं बन सकते, यह अमेरिका विरोधी है।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख