Hanuman Chalisa

अंतरिक्ष यात्रा से मांसपेशियों को नुकसान

Webdunia
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (14:29 IST)
लंदन। अंतरिक्ष की यात्रा करने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की निष्क्रियता से उनकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है। यह दावा उस अध्ययन में किया गया है जिसमें कम गुरुत्वाकर्षण वाले चांद और मंगल ग्रह के वायुमंडलों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को आंका गया है।
 
इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ यूडीन के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रा के दौरान तथा चन्द्रमा और मंगल पर भविष्य में वास के वक्त मानव का 'सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण' या धरती पर मौजूद गुरुत्वाकर्षण से बेहद कम गुरुत्वाकर्षी क्षेत्र से सामना होगा तथा यह वातावरणीय दबाव हड्डियों, हृदयवाहिनी, श्वसन प्रणाली और तंत्रिका तंत्र समेत मांसपेशियों के साथ ही कई अंगों, प्रणालियों और शारीरिक प्रक्रियाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
 
अध्ययन के प्रमुख अनुसंधानकर्ता ब्रूनो ग्रासी ने कहा कि यह अनुसंधान अंतरिक्ष यात्रियों को  अंतरिक्ष की यात्रा के लिए तैयार करेगा और साथ ही लंबे समय की निष्क्रियता के प्रति हमारी मांसपेशियां किस तरह प्रतिक्रिया देती हैं, हमारी इस समझ को भी विकसित करने में मदद करता है। यह अध्ययन 'द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख