नीलाम होगा ईश्वर पर आइंस्टीन का पत्र, क्या है इस पत्र में खास...

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (18:42 IST)
न्यूयॉर्क। सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हाथों से लिखा एक पत्र नीलाम होगा जो 15 लाख डॉलर में बिकने की संभावना है।
 
पत्र में विश्व विख्यात वैज्ञानिक ईश्वर, धर्म और इसके अर्थ की खोज पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। नीलामी घर क्रिस्टीज ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
 
आइंस्टीन की मौत 1955 में हुई थी। उसके एक वर्ष पूर्व उन्होंने यह पत्र जर्मनी के दार्शनिक एरिक गटकाइंड को  लिखा था। 
 
आइंस्टीन लिखते हैं, 'मेरे लिए ईश्वर शब्द मानवीय दुर्बलता का उपज एवं अभिव्यक्ति है। बाइबिल सम्मान करने  योग्य किंतु आदिम आख्यानों का संग्रह है।' 
 
ड़ेढ़ पेज लंबा यह पत्र चार दिसंबर को नीलाम होगा और क्रिस्टीज ने इसके 10 से 15 लाख डॉलर में नीलाम  होने की उम्मीद जताई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख