Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया में तीन लोगों पर लगाए जाएंगे आतंकवाद के आरोप

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (15:10 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न की एक मस्जिद में पिछले साल कथित तौर इस्लामिक स्टेट से प्रेरित होकर आगजनी करने को लेकर 3 लोगों पर आतंकवाद से संबंधित आरोप लगाए जाएंगे।
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि 25 और 27 वर्षीय 2 व्यक्ति पिछले साल क्रिसमस डे पर या उसके आसपास कथित तौर पर आतंकवादी हमले की योजना बनाने के मामले में पहले से ही हिरासत में हैं। इन पर गत वर्ष नवंबर और दिसंबर में इमाम अली इस्लामिक सेंटर पर आग लगाने के आरोप लगाए जाएंगे।
 
29 वर्षीय तीसरे व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर भी दिसंबर में आगजनी हमला करने के मामले में आतंकवाद से संबंधित आरोप लगाए जाएंगे जिसमें अधिकतम सजा उम्रकैद है।
 
ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के सहायक आयुक्त इयान मैक्काटर्नी ने मेलबोर्न में कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि ये केवल आगजनी के हमले थे। हम यह कहेंगे कि यह इस्लामिक स्टेट से प्रेरित हमले थे। ये हमले समुदाय में एक खास समूह को डराने के लिए किए गए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख