ऑस्ट्रेलिया : हत्या मामले में भारतीय संदिग्ध पर रखा 10 लाख डॉलर का इनाम, अब तक की सबसे बड़ी पेशकश

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (17:32 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वीन्सलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। यह क्वीन्सलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े इनाम की पेशकश है।

क्वीन्सलैंड पुलिस ने एक कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्टूबर 2018 को केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं, तभी उनकी हत्या कर दी गई। बयान के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत नर्स राजविंदर सिंह (38) मामले में प्रमुख संदिग्ध है लेकिन वह कॉर्डिंगली की हत्या के दो दिन बाद देश से चला गया और अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों को यहीं छोड़ गया।

क्वीन्सलैंड पुलिस अब सिंह की तलाश में उसकी मदद करने वाले नागरिक को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश कर रही है। यह क्वीन्सलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े इनाम की पेशकश है। एजेंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा इनाम होगा। सिंह मूल रूप से पंजाब के बुत्तर कलां का रहने वाला है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख