Azerbaijan : हवा में आग का गोला बना प्लेन, 42 की मौत, 25 लोग जिंदा बचे, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (17:19 IST)
कजाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया। यहां अकातू एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के समय प्लेन में 67 लोग सवार थे। इनमें से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लोग जिंदा बच गाए हैं।
ALSO READ: Uttarakhand : भीमताल में 1500 फुट खाई में गिरी बस, 3 की मौत, CM धामी ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
मीडिया खबरों के मुताबिक हादसे के समय यह विमान अजरबैजान से रूस के ग्रोज्नी जा रहा था। घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था।
<

This video shows what happened in the minutes before the #plane crash in #Kazakhstan. The plane repeatedly went up and down before crashing. pic.twitter.com/I1ymljhAjW

— DigitalNomadDrive (@bitcoin_kripto) December 25, 2024 >हालांकि क्रैश होने से पहले प्लेन ने एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी।
ALSO READ: नवी मुंबई में कारों की टक्कर के बाद खुला एयर बैग, 6 वर्षीय बच्चे की मौत
प्लेन के क्रैश होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन हवा में उड़ते हुए अचानक संतुलन खो देता है और नीचे की तरफ गिरने लगता है। नीचे गिरते ही प्लेन में आग लग जाती है और यह विमान आग का गोला बन गया। 

एजेंसियों के अनुसार घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी। 
 
हालांकि बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय के मुताबिक कुल 52 रेस्क्यू टीम और 11 रेस्क्यू इक्विपमेंट्स दुर्घटनास्थल पर भेजे गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख