Hanuman Chalisa

थेम्स नदी के किनारे बाबा रामदेव ने बहाई योग की गंगा

Webdunia
शनिवार, 23 जून 2018 (17:12 IST)
लंदन। लंदन के थेम्स नदी के किनारे आज योग 'गंगा' बही। लंदन के ओलंपिया वेस्ट इंडोर स्टेडियम में योग गुरु स्वामी रामदेव ने 'योग की गंगा' बहाई जिसमें कम से कम 2 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
 
 
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस योग शिविर में देश, धर्म और मूल्यों की सीमा लांघकर लोगों ने हिस्सा लिया। 
यह शिविर 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' का हिस्सा है।
 
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि ग्रेट ब्रिटेन के अधीन आने वाले देश कॉमनवेल्थ कंट्री कहलाते थे। कहावत है 'स्वास्थ्य ही धन है' और आज स्वास्थ्य के मामले में योग पूरी दुनिया के लिए 'कॉमन वेल्थ' हो गया है। जाने-माने मुक्केबाज ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह ने स्वामी रामदेव के साथ मंच से ही योगाभ्यास किया।
 
इससे पहले शुक्रवार देर शाम एक कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि लदंन में भी अपने कुछ उत्पादों के लिए उत्पादन इकाई स्थापित करेगी। उन्होंने यूनीवार्ता संवाददाता के सवाल पर कहा कि लंदन ही नहीं, बल्कि यूरोप से कई प्रस्ताव मिले हैं और इस वर्ष के अंत तक एक उत्पादन इकाई लगाने पर विचार किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

RTE प्रवेश 2026-27: 84000 से अधिक सीटों के लिए आज से फॉर्म भरना शुरू, जानें अंतिम तिथि

UAE का पाकिस्तान को बड़ा झटका, वापस मांगे 2 अरब डॉलर

दतिया में उपचुनाव होने पर कितनी आसान होगी नरोत्तम मिश्रा की राह, कांग्रेस ने शुरु की घेराबंंदी?

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

'घायल हूं इसलिए घातक हूं': राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- 3 आरोप, एक भी सच नहीं

अगला लेख