बांग्लादेश हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पांडाल में कुरान रखने का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (07:31 IST)
ढाका। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा स्थल पर हिंदुओं के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुर्गा पूजा पांडाल में कुरान रखने का आरोप है। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
 
पुलिस ने कोमिला में नानुआर दिघी के तट पर एक अस्थायी पूजा मंडप में कुरान रखने के संदेह में इकबाल हुसैन नामक शख्स को कॉक्स बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान की थी।
 
इस बीच बांग्लादेश के धर्म राज्य मंत्री मोहम्मद फरीदुल हक खान ने कहा कि रंगपुर में पीरगंज के रामनाथपुर कस्बे में हिंदू समुदाय के घरों में आगजनी करने वालों को ऐसा दंड दिया जाना चाहिए जो नजीर बने। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार के विकास के एजेंडे को पटरी से उतारना चाहते हैं और देश में सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को नष्ट करने के लिए हिंसा करना चाहते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों में मुस्लिम-बहुल बांग्लादेश में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 6 लोग मारे गए और दर्जनों घर नष्ट कर दिए गए। हिंसा के आरोप में अब तक 71 मामले दर्ज किए जा चुके हैं जबकि 450 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

जद (यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया

क्या प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले न्यासों में गैर हिंदुओं को जगह मिलेगी : इम्तियाज जलील

Gold Smuggling में रन्या राव की कैसे मदद करता था साहिल जैन, DRI ने किया खुलासा

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला, जानिए अब तक का घटनाक्रम

LIVE : वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा, खरगे बोले- यह मुसलमानों के लिए ठीक नहीं

अगला लेख