Hanuman Chalisa

बारबरा और जेना बुश ने ओबामा की बेटियों को लिखा भावुक पत्र

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (16:35 IST)
ह्यूस्टन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की जुड़वां बेटियों बारबरा बुश और जेना बुश हेगर ने निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटियों साशा और मालिया ओबामा को भावुक पत्र लिखा है। बुश बहनों ने ओबामा बहनों को पत्र में लिखा कि हमने आपको सम्मानजनक ढंग से और सुगमता से लड़कियों से प्रभावशाली महिला बनते देखा। 

 
उन्होंने लिखा कि अब आप एक विशिष्ट क्लब (पूर्व राष्ट्रपतियों के बच्चों के क्लब) में शामिल होने जा रही हैं... जिसको पाने की आपने कभी इच्छा नहीं की होगी और जिसके लिए कोई दिशा-निर्देश भी नहीं होगा लेकिन आगे जिंदगी में आपके पास करने को बहुत कुछ है।
 
'टाइम मैग्जीन' में गुरुवार को प्रकाशित हुए इस पत्र में बुश बहनों ने लिखा कि अब आप अपने मशहूर माता-पाता की छाया से निकलकर अपनी एक कहानी लिखेंगी... जो आपके साथ रह जाएगा वह है आपके पिछले 8 वर्षों का अनुभव। उन्होंने लिखा कि पिछले 8 वर्षों में आपने बहुत कुछ किया... बहुत कुछ देखा है। 
 
बुश बहनों ने पत्र में 15 वर्षीय साशा और 18 वर्षीय मालिया से कहा कि उनके पास अभी आगे बहुत कुछ करने को है लेकिन साथ ही उन्हें बीते 8 वर्षों के अनुभव को दिल के करीब रखना चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

अगला लेख