suvichar

स्पेन के दो शहरों में बड़ा आतंकी हमला, 13 की मौत, 5 संदिग्ध भी ढेर...

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (10:18 IST)
बार्सिलोना। बार्सिलोना और कैंब्रिल्स में चालकों के भीड़ में वाहन घुसाने की 2 अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हैं।
 
पहली घटना जिस पुलिस 'आतंकी हमला' मानकर चल रही है उसमें एक सफेद वैन के चालक ने गुरुवार दोपहर मध्य बार्सिलोना में भीड़ में वाहन घुसा दिया जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। यहां अधिकतर पर्यटकों का जमघट लगा रहता है।
 
कातालोनिया सरकार (स्पेनिश क्षेत्र जहां दोनों शहर स्थित हैं) ने बताया कि इस हमले के करीब 8 घंटे बाद बार्सिलोना से 120 किमी दक्षिण में कैंब्रिल्स शहर में एक ऑडी ए3 ने राह चलते लोगों को टक्कर मार दी जिसमें 1 पुलिसकर्मी सहित 6 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने कैंब्रिल्स के 4 हमलावरों को मार गिराया और घायल हुए 5वें हमलावर की मौत बाद में इलाज के दौरान हो गई।
 
उन्होंने बताया कि वे ऐसा मानकर चल रहे हैं कि कैंब्रिल्स में मारे गए आतंकवादियों का बार्सिलोना घटना से संबंध था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घबराए हुए लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे और शव तथा घायल लोग सड़क पर पड़े थे।
 
घटना गुरुवार को शहर के सबसे व्यस्त इलाके में हुई, जो पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। यूरोप में वाहनों को हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने वाले हमलों की कड़ी में यह ताजा हमला है। विश्व के प्रमुख नेताओं ने इस 'नरसंहार' की आलोचना की।
 
आईएस की प्रचार एजेंसी 'अमाक' ने दावा किया है कि जिहादी समूह के 'सैनिकों' ने इस हमले को अंजाम दिया है। पुलिस ने हमले के सिलसिले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार करने की घोषणा की है जिनमें से 1 स्पेन और दूसरा मोरक्को का नागरिक है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक अभी फरार है।
 
बार्सिलोना पहुंचने के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री मार्यानो राखोइ ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि हम इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि इन सबसे ऊपर हम उन सभी को मात देने का तैयार हैं, जो हमारे मूल्यों तथा हमारे जीने के तरीकों को हमसे छीनना चाहते हैं। स्पेन की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार बार्सिलोना के पीड़ितों में फ्रांस, वेनेजुएला, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, पेरू, अल्जीरिया और चीन सहित 18 देशों के नागरिक शामिल हैं। 
 
ट्रंप ने इस 'आतंकी हमले' की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका मदद के लिए हरसंभव चीज करेगा और हिम्मत रखिए, हम आपको प्यार करते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनकी संवेदनाएं त्रासद हमले के पीड़ितों के प्रति है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने हमले की निंदा की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने ट्विटर पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लंदन स्पेन के साथ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

अगला लेख