केन्या की राजधानी नैरोबी में विस्फोट, 15 की मौत, 30 घायल

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (09:36 IST)
नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित दुसित होटल में मंगलवार रात हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे तथा 30 अन्य लोग घायल हो गए। इस्लामिक आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मारे गए लोगों में 11 लोग केन्या के निवासी, एक अमेरिकी तथा एक ब्रिटेन का नागरिक है तथा दो लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।


केन्या के एनटीवी न्यूज चैनल ने बताया कि होटल में फंसे हुए लोगों को छुड़ाने का अभियान शुरू होने के थोड़ी देर बाद विस्फोट हुआ, जिसके कारण कम से कम 15 लोग मारे गए तथा 30 अन्य घायल हो गए। एनटीवी न्यूज के अनुसार इस्लामिक आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मारे गए लोगों में 11 लोग केन्या के निवासी, एक अमेरिकी तथा एक ब्रिटेन का नागरिक है तथा दो लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

स्थिति अब नियंत्रण में है : केन्या की सरकार ने मंगलवार को कहा कि राजधानी नैरोबी के दुसित होटल में हुए विस्फोट के बाद देश में सुरक्षा की स्थिति अब नियंत्रण में है। केन्या के आंतरिक तथा राष्ट्रीय सरकार के समन्वय विभाग के कैबिनेट सचिव फ्रेड मटिआंग' आई ने बताया सुरक्षा दलों ने नौ घंटे की कार्रवाई के बाद होटल से केन्याई तथा अन्य देशों के निवासियों को बाहर निकाल लिया है।

उन्होंने कहा, अब हम इस क्षेत्र की सफाई करने, सबूत जुटाने और इसके परिणामों का दस्तावेजीकरण करने के अंतिम चरण में हैं। मैं यह कह सकता हूं कि देश अब महफूज है और केन्या के सभी नागरिक तथा विदेशी पर्यटक अब सुरक्षित हैं।

कई घंटे तक शौचालयों में छुपे रहे लोग : होटल में आतंकवादी हमले के समय लोग कई घंटे तक शौचालयों में छुपे रहे। सुरक्षाकर्मियों ने तड़के बुधवार को कई लोगों को होटल से बाहर निकाला गया, जिन्होंने होटल में ठहरे लोगों की स्थिति की जानकारी दी।

केन्या के स्थानीय टेलीविजन एनटीवी न्यूज चैनल ने दिखाया कि होटल से बाहर निकला एक व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले लोग कई घंटे तक शौचालय जैसी जगहों पर छुपे रहे।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

अगला लेख