जावा सागर में मिला इंडोनेशिया के क्रेश प्लेन का मलबा, 62 यात्री थे सवार

Webdunia
रविवार, 10 जनवरी 2021 (09:46 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए बोईंग 737-500 की तलाश में लगे राहत एवं बचाव दल के सदस्यों को जावा सागर में रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं। विमान में 62 लोग सवार थे ।

ALSO READ: इंडोनेशिया में 62 यात्रियों वाला विमान लापता, दुर्घटना की आशंका
परिवहन मंत्री बी के सुमादी ने संवादाताओं से कहा कि दुर्घटनास्थल का अनुमान लगने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है।
 
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बयान जारी करके कहा कि खोज एचं बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये वस्तुएं बरामद की हैं।

विमान ने शनिवार को जकार्ता से पोंटियनाक के लिए उड़ान भरी थी जो इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थत पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। इस उड़ान की अवधि करीब 90 मिनट थी। इस विमान पर 56 यात्रियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
 
दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह देश इंडोनेशिया में सड़क, समुद्र और वायु परिवहन सेवाओं में क्षमता से अधिक लोगों के सवारी करने और लचर सुरक्षा नियमों के चलते दुर्घटनाओं के मामले सामने आते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख