शिनजियांग में जन्म दर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (15:02 IST)
बीजिंग। चीन के सुदूर पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में 2017 और 2019 के बीच जन्म दर में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। हाल के इतिहास में किसी भी क्षेत्र में जन्म दर में आई यह सबसे अधिक गिरावट है।

ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट’ की एक नए रिपोर्ट के अनुसार, उन इलाकों में 48.74 प्रतिशत की गिरावट आई है, जहां उइगर, कजाख और अन्य बड़े मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यक रहते हैं। यह रिपोर्ट चीनी सरकार के करीब एक दशक के आंकड़ों पर आधारित है।

देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक क्षेत्र में 2017 और 2018 के बीच भी जन्म दर 43.7 प्रतिशत गिरी और 1,60,000 बच्चों का ही जन्म हुआ। एसपीआई के शोधकर्ता और रिपोर्ट के सह-लेखक नाथन रसर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने जब से वैश्विक जन्म आंकड़ों का संग्रह शुरू किया है, जब से 71 वर्षों में जन्म दर में यह गिरावट अभूतपूर्व है।

इसने सीरियाई गृहयुद्ध और रवांडा तथा कोलंबिया में नरसंहार के दौरान जन्म दर में आई गिरावट को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय और शिनजियांग सरकार ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Realme GT 6T 5G मचा देगा तूफान, 5500mAh की बैटरी के साथ धांसू फीचर्स

अगला लेख