Hanuman Chalisa

ताइवान के खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है चीन

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (12:20 IST)
बीजिंग। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ताइवान की बढ़ती नजदीकियों से चिंतित चीन इस द्वीप की आजादी से जुड़े प्रयासों पर लगाम कसने के लिए कड़े उपायों पर विचार कर रहा है।
 
सैन्य अधिकारियों के नजदीकी सूत्रों के अनुसार ताइवान को युद्ध में उलझाकर उसे चीन से स्वतंत्र होने के किसी भी कदम को रोकने के उपायों पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ताइवान पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाकर भी उसकी कमर तोड़ सकती है।
 
सूत्रों के अनुसार फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस बारे में किसी प्रकार का कोई निर्णय लिया गया है अथवा नहीं लेकिन हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शीर्ष नेताओं के लिए ताइवान एक ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। 
 
अगले साल 20 जनवरी को राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने वाले ट्रंप ने इस माह ताइवान की राष्ट्रपति साई इंगवेन से फोन पर बात करके चीन को नाराज कर दिया है। दोनों नेताओं के बात करने से दशकों पुरानी परंपरा टूटी है और नए अमेरिकी प्रशासन की चीन के प्रति नीति को लेकर संदेह गहराया है।
 
मंत्रालय के सूचना विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2005 में देश से अलग होने को लेकर बने कानून से चीन के पास यह अधिकार है कि जब उसे लगेगा कि ताइवान उससे अलग होने की कोशिश कर रहा है तो उसके खिलाफ शक्ति का प्रयोग कर सकता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख