shiv chalisa

चीन ने कहा- भारत को सबक सीखना चाहिए

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (16:05 IST)
बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने बुधवार को कहा कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच 73 दिन से चला आ रहा गतिरोध भारत द्वारा सैनिक हटाए जाने के बाद समाप्त हुआ और नई दिल्ली को इससे सबक सीखना चाहिए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना चाहिए।
 
भारत और चीन ने सोमवार को डोकलाम में क्षेत्र से अपने-अपने सैनिक हटाकर गतिरोध समाप्त कर दिया था। यह घटनाक्रम अगले हफ्ते ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चीन की यात्रा पर जाने से पहले हुआ।
 
वांग ने यहां मीडिया से कहा कि भारतीय सैनिकों की अवैध घुसपैठ का मामला सुलझा लिया गया है। वे चीनी मीडिया में आई इन खबरों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि भारत ने मामले के समाधान पर पहुंचने के बाद अपने सैनिक हटा लिए जिससे कि चीन अपना चेहरा बचा सके।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया अपने कयास लगा सकता है और रिपोर्ट लिख सकता है, लेकिन चीन सरकार के पास मौजूद आधिकारिक सूचना के अनुसार भारतीय सैनिक 28 अगस्त को दोपहर बाद क्षेत्र से हट गए जिससे गतिरोध खत्म हो गया। 
 
उन्होंने कहा कि यह मूल तथ्य है, हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस घटना से सबक सीखेगा और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकेगा। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणियों पर तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

खत्म होने वाला है US-इसराइली सुरक्षा कवच? पलट सकती है जंग की बाजी

स्‍वच्‍छ इंदौर के सिस्‍टम ने ली 2 बेगुनाहों की बलि, क्‍या है सीवरेज सफाई पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन, मौत पर कितना मुआवजा?

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, यहां बारिश का अलर्ट

भारत में कितने युवाओं की जॉब ले डूबेगी एआई 'सुनामी'?

अगला लेख