ताइवान सीमा पर तनाव, चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (10:18 IST)
China Taiwan news in hindi : चीन ने ताइवान पर अपनी संप्रभुता का दावा करने के लिए उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया जिसमें उसके कई बलों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का मकसद ताइवान की उन ताकतों को कड़ी चेतावनी देना है जो स्वयं को स्वायत्त बताती हैं। ALSO READ: ताइवान के साथ मिलकर चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, डोनाल्ड ट्रंप भी हो जाएंगे हैरान
 
चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ईस्टर्न थिएटर कमांड के एक प्रवक्ता ने बताया कि कमान ने मंगलवार को ताइवान द्वीप के आसपास संयुक्त अभ्यास शुरू किया। थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से कहा कि कमान ने अपनी थलसेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट बलों को कई दिशाओं से ताइवान द्वीप के पास पहुंचने के लिए संगठित किया
 
चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है। उसने हाल के दिनों में इसी तरह के सैन्य अभ्यास किए हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता संभालने के बाद से ताइवान के आसपास यह पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है।
 
शी के अनुसार, ये अभ्यास मुख्य रूप से समुद्री एवं हवाई युद्ध के लिए तैयारी गश्त, उत्कृष्ट संयुक्त अभ्यास, समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर हमले का अभ्यास और सैनिकों की संयुक्त अभियानगत क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों और समुद्री मार्गों पर केंद्रित हैं।
 
शी ने कहा कि यह अभ्यास ताइवान की आजादी की समर्थक अलगाववादी ताकतों के खिलाफ एक सख्त चेतावनी है और चीन की संप्रभुता एवं राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए एक वैध एवं आवश्यक कार्रवाई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, जानें क्यों जारी की ऐसी एडवाइजरी

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

हरदा में क्षत्रिय हॉस्टल में पुलिस के लाठीचार्ज मामले ने पकड़ा तूल, सीएम ने तलब की पूरी रिपोर्ट

Monsoon Session : 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

अगला लेख