Hanuman Chalisa

चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से दबाने के लिए चीन ने अमेरिका की आलोचना की

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (16:40 IST)
बीजिंग। चीन ने अमेरिका पर उसकी दिग्गज कंपनी चाइना मोबाइल को अनुचित तरीके से दबाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी नियामकों ने दूरसंचार कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता की वजह से परिचालन की अनुमति देने से इंकार कर दिया है।
 
संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने गुरुवार को कहा कि चाइना मोबाइल अमेरिका का स्वामित्व और नियंत्रण चीन सरकार के पास है। इस वजह से उसे अमेरिकी बाजार में अनुमति देने से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और विधि प्रवर्तन का जोखिम पैदा होगा।
 
इस फैसले से चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी के 8 साल से अमेरिकी बाजार में उतरने के प्रयास बेकार चले गए हैं। हालांकि यह फैसला हैरान करने वाला नहीं है। एफसीसी के चेयरमैन अजित पई ने पिछले महीने सार्वजनिक रूप से कंपनी के आवेदन का विरोध किया था।
 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग श्वांग ने कहा कि हम अमेरिका से कहना चाहते हैं कि वह हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर चीन की कंपनियों को दबाने के गलत व्यवहार पर रोक लगाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

अगला लेख