भारत के खिलाफ चीन ने चली यह चाल, डालना चाहता है नेपाल और भारत के रिश्तों में फूट

Webdunia
रविवार, 9 सितम्बर 2018 (10:32 IST)
बीजिंग। चीन ने भारत के खिलाफ नई चाल चली है। नेपाल को अपने पाले में लेने के लिए चीन ने उसे अपने 4 बंदरगाहों के प्रयोग की इजाजत दे दी है। इसकी जानकारी खुद नेपाल सरकार ने दी है।
 
 
खबरों के मुताबिक भारत के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए नेपाल, बीजिंग से अपनी नजदीकी बढ़ा रहा है। अभी नेपाल आवश्यक वस्तुओं और ईंधन के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर है। दूसरे देशों में व्यापार करने के लिए नेपाल, भारत के बंदरगाहों का प्रयोग भी करता है। लेकिन अब जिस तरह से व्यापारिक गतिविधियों को लेकर नेपाल चीन के करीब जा रहा है, उससे भारत से उसके संबंधों में खटास आने की आशंका जाहिर की जा रही है।
 
नेपाल ने ईंधन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए भारत पर अपनी निर्भरता कर करने के लिहाज से चीन से उसके बंदरगाहों के प्रयोग की इजाजत मांगी थी। नेपाल और चीन के अधिकारियों ने काठमांडू में शुक्रवार को हुई बैठक में प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दिया। अब नेपाल चीन के शेनजेन, लियानयुगांग, झाजियांग और तियानजिन बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकेगा। इन सभी में से तियानजिन बंदरगाह नेपाल की सीमा से सबसे नजदीकी बंदरगाह है, जो करीब 3,000 किमी दूर है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का टैरिफ वॉर, क्या भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी और महंगाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आंतरिक कलह से बचने के लिए देश को भटकाया

CM योगी को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में मुख्तार-अतीक का भी जिक्र

नए Waqf कानून के खिलाफ Supreme Court पहुंचा AIMPLB

ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल का मोदी पर कटाक्ष, बोले- कहीं नजर नहीं आ रहे प्रधानमंत्री

अगला लेख