अमेरिका के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है चीन

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (07:46 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अपनी आर्थिक ताकत के साथ आक्रामक सेना वाली और बौद्धिक संपदा तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों से भयावह तरीके से पेश आने वाली चीन की सरकार देश के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है। 
 
उन्होंने चीन की सरकार को सबकुछ अपने नियंत्रण में रखने वाली और गैर पारदर्शी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चीन कई चुनौतियां पेश कर रहा है।
 
पोम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, 'व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस अब भी धौंस जमाता है। हमें उन्हें रोकने की जरुरत है। लेकिन लंबे समय में अगर आप उन चीजों पर ध्यान दें जो अमेरिकियों की आजीविका के लिए खतरा है, जो अमेरिका की आर्थिक वृद्धि को खतरे में डालती है तो चीन, अमेरिका के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है।'
 
उन्होंने कहा, 'यह गैर पारदर्शी सरकार है। यह अत्यंत केंद्रीकृत सरकार है। यह हमारी बौद्धिक संपदा, अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भयावह तरीके से पेश आती है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

Samsung यूजर्स के लिए आई Good news, फोन चलाने का बदलेगा अंदाज

पुणे में महाराष्ट्र रोडवेज की बस में महिला से रेप, जमानत पर था आरोपी, गिरफ्तारी के लिए 1 लाख का इनाम

Pune rape case: परिवहन मंत्री ने दिए MSRTC बस अड्डों और डिपो के सुरक्षा ऑडिट का आदेश

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी गिरी

अध्ययन का निष्कर्ष, अत्यधिक गर्मी से अधेड़ लोग तेजी से हो सकते हैं बुढ़ापे का शिकार

अगला लेख