अमेरिका के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है चीन

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (07:46 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अपनी आर्थिक ताकत के साथ आक्रामक सेना वाली और बौद्धिक संपदा तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों से भयावह तरीके से पेश आने वाली चीन की सरकार देश के लिए रूस से ज्यादा बड़ा खतरा है। 
 
उन्होंने चीन की सरकार को सबकुछ अपने नियंत्रण में रखने वाली और गैर पारदर्शी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चीन कई चुनौतियां पेश कर रहा है।
 
पोम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, 'व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस अब भी धौंस जमाता है। हमें उन्हें रोकने की जरुरत है। लेकिन लंबे समय में अगर आप उन चीजों पर ध्यान दें जो अमेरिकियों की आजीविका के लिए खतरा है, जो अमेरिका की आर्थिक वृद्धि को खतरे में डालती है तो चीन, अमेरिका के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है।'
 
उन्होंने कहा, 'यह गैर पारदर्शी सरकार है। यह अत्यंत केंद्रीकृत सरकार है। यह हमारी बौद्धिक संपदा, अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भयावह तरीके से पेश आती है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

LIVE: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

अगला लेख