डोकलाम में निर्माण पर चीन ने दिया यह बड़ा बयान...

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (15:31 IST)
बीजिंग। चीन ने डोकलाम क्षेत्र में व्यापक निर्माण गतिविधियों को शुक्रवार को उचित ठहराया और कहा कि यह वैध है तथा यह उसके सैनिकों और उसके खुद के क्षेत्र में रह रहे लोगों की जीवन परिस्थितियों को सुधारने पर केंद्रित है।
 
चीन की प्रतिक्रिया इन खबरों के बीच आई है कि वह डोकलाम में भारत के साथ हुए गतिरोध से संबंधित स्थल के पास एक बड़ा सैन्य परिसर बना रहा है।
 
क्षेत्र में चीनी सैन्य परिसर की उपग्रह से ली गई तस्वीरें सामने आने के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि मैंने भी संबंधित रिपोर्ट देखी है। मुझे नहीं पता कि इस तरह की तस्वीरें किसने प्रस्तुत की। खबरों में चिंता जताई गई है कि हो सकता है कि चीन भारत के साथ एक और गतिरोध की तैयारी में है।
 
लु ने कहा, 'डोंगलांग (डोकलाम) पर चीन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। डोंगलांग हमेशा चीन के और इसके प्रभावी अधिकारक्षेत्र में रहा है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।' उन्होंने क्षेत्र पर चीन की संप्रभुता बताई। इस क्षेत्र पर भूटान भी अपना दावा करता है।
 
उन्होंने कहा कि चीन अपने सैनिकों तथा क्षेत्र में रह रहे अपने लोगों के लिए आधारभूत ढांचे का निर्माण कर रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : अमेरिकी लॉ फर्म लड़ेगी 65 पीड़ित परिवारों का केस, विमान हादसे में हुई थी 260 लोगों की मौत

साड़ी का टुकड़ा बना राखी की डोर, भावुक हुए मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी

वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- कांग्रेस डरने वाली नहीं, आखिर तक लड़ेगी लड़ाई

बिहार में भाजपा नेता लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट, क्या हैं प्रशांत किशोर के बयान के मायने

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी रक्षाबंधन की बधाई, कहा- प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है यह त्योहार

अगला लेख