कोरोना काल में पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था 18.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (11:00 IST)
बीजिंग। चीन की अर्थव्यवस्था ने 2021 की पहली तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कोरोनावायरस महामारी के बाद चीन में कारखाना एवं उपभोक्ता गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही है जिससे अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए। पिछले साल समान अवधि में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 1 दशक की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।

ALSO READ: बैंक व एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 14650 अंक के पास
 
सरकार का कहना है कि 2020 की अंतिम तिमाही की तुलना में गतिविधियों में अच्छी वृद्धि हुई है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने पिछले साल मार्च में कोरोनावायरस पर जीत हासिल करने की घोषणा की थी। उसके बाद अब विनिर्माण गतिविधियां, वाहन बिक्री और उपभोक्ता गतिविधियां काफी हद तक महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं।
 
कुछ लोगों ने चेताया है कि हालिया अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार प्रभावित हो सकता है, क्योंकि महामारी के बीच वैश्विक मांग अनिश्चित है। कुछ सरकारों ने महामारी पर अंकुश के लिए नए सिरे से अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। पिछले साल पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख