चीन का अंतरिक्ष यान चांद की सतह के नमूने लेकर रवाना हुआ

Webdunia
रविवार, 6 दिसंबर 2020 (16:47 IST)
बीजिंग। चांद की सतह के नमूने धरती पर लाने की तैयारी के बीच चीन के अंतरिक्ष यान ‘चांग-5’ ने रविवार को चांद के पत्थर सफलतापूर्वक एक ‘ऑर्बिटर’ में भेजे। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षों में पहली बार किया जा रहा है। ‘चांग-5’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण 24 नवंबर को किया गया था। यह 1 दिसंबर को चांद की सतह पर उतरा था।
ALSO READ: COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona से 6.64 करोड़ लोग संक्रमित, 15.28 लाख से अधिक की मौत
चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने बताया कि यान के ‘एसेंडर’ ने नमूने एकत्रित किए तथा धरती पर लौटने वाले ‘ऑर्बिटर-रिटर्नर’ से यह रविवार को सफलतापूर्वक जुड़ गया। अगले चरण में ‘ऑर्बिटर-रिटर्नर’ इस ‘एसेंडर’ से अलग हो जाएगा और धरती पर लौटने के लिए सही वक्त का इंतजार करेगा।
 
सीएनएसए ने बताया कि चांद से लिए गए नमूने स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर ‘एसेंडर’ से ‘रिटर्नर’ में स्थानांतरित कर दिए गए। नमूनों को एकत्रित करने के बाद ‘एसेंडर’ तीन दिसंबर को चांद की सतह से रवाना हो गया।
 
‘चांग-5’ चीन के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास का सबसे अधिक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण अभियान है। यह बीते 40 वर्ष से भी अधिक समय में दुनिया का पहला ऐसा अभियान है जिसमें चांद के नमूने धरती पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ALSO READ: विवादित ढांचा के ध्वंस की 22वीं बरसी आज, अयोध्या सहित समस्त जिलों में हाईअलर्ट
यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।
 
चांद की सतह के नमूने लेकर आने वाले कैप्सूल के चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित इनर मंगोलिया क्षेत्र में दिसंबर माह के मध्य तक उतरने की संभावना है। इससे पहले चांद की सतह के नमूने 1976 में पूर्ववर्ती सोवियत संघ के लूना 24 द्वारा धरती पर लाए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

सीमा से लगे धुबरी में अशांति फैलाने की कोशिश, CM हिमंत ने कहा- देखते ही गोली मारने के आदेश

Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री मोदी ने की घायलों से मुलाकात, 6 शवों की हो सकी शिनाख्‍त, अन्‍य की हो रही DNA जांच

अंबानी परिवार को Z+ सुरक्षा मामला, SC ने खारिज की याचिका, याचिकाकर्ता को दी चेतावनी

अगला लेख