China Taiwan Tension: पेलोसी की यात्रा के बाद भी चीन की सेना का ताइवान जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास जारी

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (16:21 IST)
बीजिंग। चीन की सेना ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के 1 दिन बाद गुरुवार को ताइवान जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास के दौरान लक्ष्यों पर सटीक हमले किए जिनके अपेक्षित परिणाम हासिल हुए हैं। चीनी सेना ने यह जानकारी देते कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह बलपूर्वक ताइवान को अपनी मुख्य भूमि में मिला सकता है।
 
पेलोसी (82) की यात्रा से चीन नाराज है, जो बुधवार को ताइवान से जा चुकी हैं। लगभग 25 वर्ष के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के किसी वर्तमान अध्यक्ष की यह पहली ताइवान यात्रा थी। पेलोसी की यात्रा के चलते पहले से तनावपूर्ण चीन-अमेरिका संबंधों में और खटास आने के संकेत मिले हैं। चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि पेलोसी की यात्रा का चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक नींव पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
 
आधिकारिक मीडिया ने यहां कहा कि पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने गुरुवार दोपहर बाद लंबी दूरी तक हमलों का अभ्यास किया जिसके तहत ताइवान जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्सों में निर्धारित स्थानों पर बमबारी की गई। ताइवान और संबंधित क्षेत्रों पर नजर रखने वाली पीएलए की पूर्वी थिएटर कमान ने स्थानीय समयानुसार लगभग 1 बजे यह अभ्यास किया।
 
सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली की खबर के अनुसार हमले किए गए हैं और अभियान के अपेक्षित परिणाम हासिल हुए हैं। खबर में इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि ए अभ्यास नाकेबंदी, समुद्री लक्ष्यों पर हमले, जमीनी लक्ष्यों पर हमले और वायुक्षेत्र नियंत्रण पर केंद्रित संयुक्त अभियान हैं। गुरुवार से शुरू हुआ युद्धाभ्यास रविवार तक चलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले पर थरूर बोले, भारतीयों की हत्या करके पाकिस्तान में बैठा व्यक्ति बच नहीं पाएगा

आतंकवाद को खत्म करना देश का संकल्प, पीएम मोदी की 10 बातों से जानिए क्यों खास था ऑपरेशन सिंदूर?

Live: मन की बाद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है

ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान की खोली पोल, जानिए क्या कहा?

बेमौसम बारिश ने महाराष्‍ट्र के किसानों की चिंता, क्या है इसका प्याज कनेक्शन?

अगला लेख