दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में पूरे ब्रिटेन में बजाई गईं चर्च की घंटियां

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (20:11 IST)
लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में शुक्रवार को पूरे ब्रिटेन में चर्च की घंटियां बजाई गईं वहीं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग शाही महल के सामने एकत्र हुए। इस बीच देश एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है और चार्ल्स तृतीय नए सम्राट होंगे।
 
पूरी जिंदगी ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने की तैयारी करने के बाद अंतत: 73 साल की उम्र में चार्ल्स को महाराजा चार्ल्स तृतीय के रूप में देश की राजगद्दी पर बैठने का अवसर मिला है। महाराजा चार्ल्स ऐसे समय गद्दी पर बैठ रहे हैं, जब देश और स्वयं राजशाही दोनों के लिए अनिश्चितता का दौर है।
 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन में 10 दिनों का शोक मनाया जा रहा है। महारानी का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर में लोग ब्रिटिश दूतावासों में एकत्र हो रहे हैं।
 
दिवंगत महारानी को लंदन में 96 तोपों की सलामी दी जाएगी। महारानी की उम्र के हर 1 साल के लिए 1 तोप की सलामी दी जाएगी। महाराजा बनने के पहले दिन चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला के साथ बाल्मोरल से लंदन रवाना हुए।
 
उम्मीद की जा रही है कि वे कुछ दिन पहले ही नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात करेंगे और और ऐसे समय में राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जब देश के सामने ऊर्जा संकट, जीवन की बढ़ती लागत, यूक्रेन युद्ध और ब्रेक्जिट के नतीजे जैसे मुद्दे हैं। सैकड़ों लोग रात में ही बकिंघम पैलेस पहुंचे और उसके गेट पर फूल रखे। बकिंघम पैलेस लंदन में शाही निवास है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख