तीन बार भारत आई थीं एलिजाबेथ द्वितीय, 1961 में रामलीला मैदान में हुआ था भव्य स्वागत

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (19:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भव्य स्वागत किया गया था, जहां उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में बड़ी सभा को संबोधित किया था और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक परिसर का औपचारिक उद्घाटन भी किया था।
 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (96) 3 बार भारत की राजकीय यात्रा पर आई थीं। उनका गुरुवार को निधन हो गया। वे 70 साल तक ब्रिटिश राजगद्दी पर रहीं। महारानी ने 1953 में अपने राज्याभिषेक के 7 साल बाद जुलाई, 1961 में अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ भारत की पहली शाही यात्रा की थी। शाही दंपति ने मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का भी दौरा किया था।
 
उन्होंने आगरा में ताजमहल का दीदार किया था और नई दिल्ली में राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। दिल्ली में रामलीला मैदान में महारानी के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने मंच पर नेहरू और फिलिप की उपस्थिति के बीच जनसमूह को संबोधित किया।
 
दिल्ली के तत्कालीन महापौर शामनाथ ने शाही दंपति का सम्मान किया था। महारानी को कुतुबमीनार की एक कलात्मक प्रतिकृति भेंट की गई थी। महारानी ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोहों में भी हिस्सा लिया था जिसका नाम अब 'कर्तव्य पथ' कर दिया गया है।
 
उन्होंने अपने पति के साथ 27 जनवरी को एम्स के संस्थागत भवनों का औपचारिक उद्घाटन किया था। समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए थे। महारानी ने परिसर के भव्य उद्घाटन के समय पौधारोपण भी किया था, लेकिन कालांतर में वह पेड़ दीमकों की भेंट चढ़ गया। शाही दंपति 1983 और 1997 में भी भारत आए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख