श्रीलंका ने चक्रवात दित्वा (Ditwah) के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही और 190 से अधिक लोगों की मौत के बाद रविवार को भारत की सहायता से राहत और बचाव कार्य जारी रखा। तूफान से पीड़ित लोगों के लिए अब भारत ने सहायता का हाथ बढ़ाया है।
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) की ओर से रविवार दोपहर 12 बजे जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार से अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है और 228 लोग लापता हैं। डीएमसी ने बताया कि 9,68,304 लोग प्रभावित हुए हैं।
<
.@NDRFHQ personnel, in close coordination with local authorities, continue to undertake relief operations in Sri Lanka.#OperationSagarBandhu
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 30, 2025
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
इस बीच भारत की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और भारतीय वायुसेना के कर्मी लोगों की जान बचाने में श्रीलंकाई अधिकारियों की सहायता के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एनडीआरएफ के कर्मी श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय के तहत राहत अभियान जारी रखे हुए हैं। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एनडीआरएफ के 80 कर्मियों के 2 तलाश एवं बचाव दलों को श्रीलंका भेजा है। Edited by : Sudhir Sharma