कोलंबिया में मिट्टी धंसने से 12 लोगों की मौत, पर्यावरण संस्थान ने दी चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (10:12 IST)
सांकेतिक फोटो बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया में मिट्टी धंसने की घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। आपदा अधिकारियों ने बताया कि मध्य कोलंबिया के मरक्वेटालिया शहर में बृहस्पतिवार को तड़के दो बजे के करीब मिट्टी धंसने की घटना हुई जिसमें पीड़ित दब गए।


जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त पीड़ित सो रहे थे। मिट्टी धंसने की घटना में चार बच्चों की मौत हो गई और 53 लोगों को बचा लिया गया। कोलंबिया में हर साल भारी बारिश के बाद बाढ़ आने और मिट्टी धंसने की घटना में दर्जनों लोगों की मौत होती है।

बचावकर्मियों ने बताया कि मिट्टी धंसने की हालिया घटना में सात घर नष्ट हो गए हैं और 16 परिवार प्रभावित हुए हैं। कोलंबिया के राष्ट्रीय पर्यावरण अध्ययन संस्थान ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में देश के आठ प्रांतों में मिट्टी धंसने की घटना हो सकती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख