इंडिगो फ्लाइट में मौत, कराची एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

Webdunia
सोमवार, 13 मार्च 2023 (11:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली दोहा इंडिगो फ्लाइट में मौत की घटना के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल, फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद इंडिगो एयरलाइन के एक विमान की पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि यात्री को हवाईअड्डे पर मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि मरने वाला यात्री नाइजीरियाई नागरिक है। घटना के बाद इंडिगो की तरफ से बयान भी जारी किया गया है।

क्या है मामला : इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-1736 का एक यात्री उड़ान के बीच खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहा था। उसने इस बारे में स्टाफ को बताया। इसके बाद फ्लाइट के पायलट ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के लिए अनुरोध किया।

इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी थी, जिसे कराची एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने मंजूर कर लिया। यात्री की पहचान नाइजीरियाई नागरिक अब्दुल्ला (60) के रूप में हुई। हालांकि फ्लाइट के लैंडिंग से पहले ही उनकी मौत हो गई। सीएए और एनआईएच के डॉक्टरों ने यात्री का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है।

क्या कहा इंडिगो ने : इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया। दुर्भाग्य से लैंडिंग के बाद यात्री को एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। बयान में आगे कहा गया, ‘हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थना और शुभकामनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

भारी बारिश से राजस्थान पानी पानी, अजमेर दरगाह की छत का एक हिस्सा गिरा

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

अगला लेख