Hanuman Chalisa

बांग्लादेशी ही थे ढाका के रेस्तरां पर हमला करने वाले

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2016 (09:55 IST)
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक लोकप्रिय रेस्तरां में हमला करने वाले सातों आतंकवादी स्थानीय नागरिक थे और उनमें से पांच को पहले गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी।
 
राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख शाहिदुल हक ने कहा कि सभी बंदूकधारी बांग्लादेशी थे। उनमें से पांच आतंकवादियों की सूची में शामिल थे  और कानूनी एजेंसियों ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई अभियान चलाए थे।
 
ढाका हमले के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस्लामिक आतंकवादियों ने राजनयिक क्षेत्र में स्थित इस रेस्तरां में शुक्रवार रात हमला कर 18 विदेशियों की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी और कई अन्य को बंधक बना लिया था। सुरक्षाबलों ने 12 घंटे तक चले बंधक संकट को समाप्त कर छह आतंकवादियों को मार गिराया तथा एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
 
इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं है लेकिन बंदूकधारियों और विदेशी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के बीच संभावित संबंधों का पता लगाया जा रहा है।
 
आईएस ने बांग्देश में अभी तक व्यक्तिगत हमले ही किए थे जिनमें उदारवादी ब्लॉगरों, लेखकों और अल्पसंख्यकों को ही निशाना बनाया जाता था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाने का इस्लामिक आतंकवादियों का यह पहला हमला है।
 
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बांग्लादेशी आतंकवादियों और अंतरराष्ट्रीय जिहादी नेटवर्क के बीच कोई संपर्क नहीं मिला है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख