rashifal-2026

जमकर बरसे बादल, उफान पर नदियां...

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2016 (09:11 IST)
नई दिल्ली। मानसून के दिल्ली पहुंचने के बीच शनिवार को कई राज्यों में भारी बारिश हुई वहीं अरूणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई जबकि उत्तराखंड में 10 नदियां उफान पर हैं जहां बादल फटने की घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में भी बारिश की वजह से 18 लोगों के मारे जाने के समाचार है। 
 
उधर, उत्तराखंड में दो और शव बरामद किए जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। राज्य में कई नदियों और नाले उफान पर हैं तथा भूस्खलन के कारण कई रास्ते बाधित हो गए हैं पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में बादल फटने की घटना के बाद 15 लोग अब भी लापता हैं और आशंका है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

महाराष्ट्र और गुजरात सीमा पर स्थित वापी-दमन गंगा नदी में डुबे एक युवक की तलाश कर रहे 9 व्यक्तियों की जान उस समय सांसत में आ गई जब उसमें अचानक बाढ़ आ गई। विषम परस्थिति में फायर विभाग के लोगों ने दमन कोस्ट गार्ड विभाग की सहायता से हेलीकॉप्टर द्वारा इन लोगों को बचाया।
 
उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में पिछले दो दिनों के दौरान कम से कम से 11 लोगों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से 18 लोगों के मारे जाने के समाचार है। 

अरुणाचल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। पश्चिमी कामेंग के पुलिस अधीक्षक ए कोअन ने कहा कि आज सुबह बचाव अभियान शुरू किया गया तथा पांच और शव बरामद किए गए। पश्चिमी कामेंग में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन होने से पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।
 
शिमला से 52 किलोमीटर दूर सोलन कुमारहट्टी बाईपास पर भूस्खलन की गाद की चपेट में आने से पंजाब से कार पर आ रहे एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमाचल में भारी बारिश के कारण के कई स्थानों पर भूस्खलन के चलते रास्ते बंद हैं।
 
दिल्ली में मानसूनी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को उमस से निजात मिली। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री नीचे है। नगर के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि कल भी बारिश हो सकती है।
 
मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ में भी सक्रिय है।
 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, बिहार जैसे राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अगला लेख