Hanuman Chalisa

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- फेडरल रिजर्व काबू से बाहर, जेरोम पॉवेल को हटाने से किया इनकार

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (13:19 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्याज दर बढ़ाने के मामले में केंद्रीय बैंक नियंत्रण से बाहर हो गया है, हालांकि उन्होंने फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल को हटाने से इनकार किया है।


ट्रंप ने शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आने से जुड़े सवाल के जवाब में गुरुवार को कहा, मुझे लगता है कि फेडरल रिजर्व नियंत्रण से बाहर हो गया है। मुझे लगता है कि वे जो कर रहे हैं, वह गलत है। ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में उन्हें बहुत मदद मिली थी, क्योंकि उनकी रुचि बहुत कम थी। इस बीच, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 546 अंक, एसएंडपी500 करीब 2.1 प्रतिशत और नैस्डेक कंपोजिट 1.3 प्रतिशत गिर गया।

उन्होंने कहा, जब आप अर्थव्यवस्थाओं के बारे में बात करते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्‍था काफी बेहतर स्थिति में है। वास्तव में हम उच्च दर पर ब्याज का भुगतान कर रहे हैं, वे नहीं कर रहे। मुझे लगता है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ाने में बहुत ज्यादा कठोर रुख अपना रहा है। वे गलती कर रहे हैं। यह सही नहीं है।

उन्होंने कहा, बावजूद इसके हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेरी राय में इतना कठोर रुख जरूरी नहीं है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पॉवेल को पद से हटाने से इनकार किया। उन्होंने कहा, नहीं, मैं उन्हें हटाने नहीं जा रहा हूं। मैं बस ब्याज दर बढ़ाने की बैंक की नीति से निराश हूं।

ट्रंप ने कहा कि बाजार में गिरावट देखी जा रही है। मैं समझता हूं कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर के साथ जो किया है, यह उसी के कारण है। डॉलर बहुत ज्यादा मजबूत हो गया है। लोग स्पष्ट तौर पर इस बारे में बहस कर सकते हैं कि डॉलर की मजबूती उन्हें पसंद है या नहीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख