Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में मोदी वर्सेस राहुल होगा चुनावी मुकाबला, पीएम को जवाब देने राहुल ने संभाली कमान

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (13:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी घमासान में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने और संगठन का फीडबैक लेने के लिए जहां पीएम मोदी अब सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों से सीधे बात कर रहे हैं।
 
वहीं भाजपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस की चुनावी कमान अब खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने हाथों में संभाल ली है। पीएम मोदी के तर्ज पर चुनाव में पहले पार्टी के संगठन को कसने और टिकट के दावेदारों का फीड बैक लेने के लिए राहुल गांधी जहां एक और दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से फीड बैक ले रहे हैं।
 
सूबे में पार्टी के संगठन की जमीनी हकीकत जानने के लिए राहुल अब पार्टी के जिला अध्यक्षों से सीधी बात कर रहे हैं। गुरुवार को राहुल ने जिला अध्यक्षों से टिकट के दावेदारों और जिले में संगठन के कामकाज का फीडबैक लिया। पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बातचीत में साफ कर दिया कि इस बार सिर्फ जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।
 
राहुल ने जिला अध्यक्षों से संगठन के कामकाज की जानकारी भी ली। उन्होंने जिला अध्यक्षों से कहा कि वो अपने जिले में पूरी ताकत से काम करें और कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत तय करें।
 
राहुल ने जिला अध्यक्षों से साफ कहा कि इस बार संगठन चुनाव लड़ेगा न कि प्रत्याशी। उन्होंने साफ कहा कि इस बार पैराशूट वालों को टिकट न देकर स्थानीय स्तर के दावेदारों को टिकट दिया जाएगा। इस बार मध्यप्रदेश में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
 
पीसीसी चीफ कमलनाथ पहले ही साफ कह चुके है कि उनका मुकाबला भाजपा के संगठन से है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जमीनी पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में जोश फूकंने के लिए जहां एक और कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। वहीं अब जिला अध्यक्षों से सीधी बात कर ये संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका पूरा ध्यान जमीनी पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और संगठन पर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इंदौर में पानी के संकट पर विधायक रमेश मेंदोला के घर पर जोरदार प्रदर्शन, गुस्‍साए BJP पार्षद के साथ पहुंचे सैकड़ों लोग

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

अगला लेख