ओरलैंडो गोलीबारी: ट्रंप ने ओबामा का इस्तीफा मांगा

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2016 (12:33 IST)
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ओरलैंडो के एक गे क्लब में गोलीबारी की घटना को ‘कट्टर इस्लामी आतंकवाद’ की संज्ञा नहीं देने पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का इस्तीफा मांगा है। दूसरी तरफ, उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन ने आतंकी समूहों को पराजित करने के लिए प्रयासों को तेज करने का समर्थन किया है।
ट्रंप ने ओरलैंडो की घटना को लेकर एक के एक बाद कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ‘क्या राष्ट्रपति ओबामा ‘कट्टर इस्लामी आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल करेंगे? अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’
 
ट्रंप ने दावा किया कि ओरलैंडो के गे क्लब पर गोलीबारी करने वाले अफगान मूल के बंदूकधारी उमर मतीन ने हत्याओं को अंजाम देते समय ‘अल्ला-हू-अकबर’ कहा था। इस घटना में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस ने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार ने यह भी कहा कि लॉस एंजिलिस में गे परेड को निशाना बनाने के मंसूबे से निकले जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसका भी इसी से संबंध हो सकता है। बहरहाल, पुलिस ने इसके तार ओरलैंडो गोलीबारी कांड से जुड़े होने से इन कार किया है।
 
एक अलग बयान में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर भी निशाना साधा। हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के करीब पहुंच गई हैं।
 
उधर, हिलेरी ने ओरलैंडो की घटना को आतंकी कृत्य करार दिया और आतंकी समूहों को पराजित करने के लिए प्रयासों को तेज करने का भी आह्वान किया। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख