ट्रंप ने चीन के सामान के आयात पर 50 अरब डॉलर शुल्क को दी मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 15 जून 2018 (13:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों के आयात पर 50 अरब डॉलर के शुल्क को मंजूरी दे दी। अमेरिका के व्यापार मंत्री द्वारा इस संबंध में शुक्रवार का औपचारिक घोषणा किए जाने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में इसे संघीय लेखा-जोखा में भी अधिसूचित किए जाने का अनुमान है।


ऐसी आशंका है कि चीन भी इस पर जवाबी कदम उठाएगा। ट्रंप ने वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस, वित्तमंत्री स्टीवन नुचिन और व्यापार मंत्री रॉबर्ट लाइटहाइजर के साथ कल 90 मिनट की बैठक के बाद इसे मंजूरी दी। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

निर्णय के बाद कांग्रेस की सदस्य रोजा डीलॉरो ने कहा कि इस शुल्क को अमेरिका द्वारा चीन जैसे गैरजिम्मेदार देशों को जवाबदेह बनाने तथा चीन की सरकार को व्यापार का अधिक अनुकूल संतुलन तय करने के लिए बातचीत की मेज तक लाने के समाधान की तरह देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, हम हालिया अफरातफरी को जारी रहने देकर विश्व में अपनी स्थिति पर नुकसान नहीं पहुंचने दे सकते हैं। यही कारण है कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप से ऐसी विस्तृत नीति के साथ अमेरिकी रोजगार के लिए लड़ने की अपील कर रही हूं, जो अमेरिका के आर्थिक हितों को सामने और केंद्र में रखे।
इस बीच वाल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अमेरिका का निर्णय जवाबी कदम के 'जैसे को तैसा' प्रतिक्रिया की श्रृंखला की शुरुआत कर सकता है। चीन के एक अधिकारी ने भी कहा था कि यदि अमेरिका चीन पर शुल्क लगाता है तो चीन भी तत्काल अमेरिका पर शुल्क लगाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख