ट्रंप ने चेताया, बोले- अफगानिस्तान को अब नहीं बनने देंगे आतंकियों का अड्डा...

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (16:44 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अफगानिस्तान में ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता युद्ध खत्म करने और यह सुनिश्चित करने की है कि गृहयुद्ध से बर्बाद हुआ यह देश फिर कभी आतंकवादियों का अड्डा न बने। व्हाइट हाउस ने यह बयान अमेरिका की तालिबान से वार्ता को लेकर आ रहीं खबरों के बीच दिया है।


व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैन्डर्स ने सोमवार को बताया, हमारी प्राथमिकता अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने और यह सुनिश्चित करने की है कि वह दोबारा आतंकवादियों का अड्डा न बने। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है।

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी थी कि अमेरिका और तालिबान अफगानिस्तान में शांति के लिए सैंद्धातिक रूप से समझौते पर पहुंच चुके हैं। अमेरिका के कार्यवाहक रक्षामंत्री पैट्रिक शैनेहन ने पेंटागन में बताया कि तालिबान के साथ हुई अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ज़लमय खलीलजाद की बातचीत उत्साहजनक रही।

उन्होंने कहा कि पेंटागन को अफगानिस्तान से पूरी तरह सैनिकों की वापसी के लिए नहीं कहा गया है। नाटो के महासचिव स्टोलनबर्ग ने पेंटागन से कहा कि नाटो अफगानिस्तान में अमेरिका के साथ है। उन्होंने कहा, हम तालिबान के साथ बातचीत का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि खलीलजाद ने कुछ सप्ताह पहले इस संबंध में सभी गठबंधन साथियों को अवगत कराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

13 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

सपा नेता रामजीलाल सुमन बोले, समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण

क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

LIVE: फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अगला लेख