सबसे महंगा तलाक, दुबई के किंग को राजकुमारी हया को देने पड़ेंगे 5500 करोड़

Webdunia
बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (10:11 IST)
लंदन। दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। ब्रिटेन की अदालत ने उन्हें इसके बदले में राजकुमारी हया को लगभग 5500 करोड़ रुपए (554 मिलियन पाउंड) देने का आदेश दिया है।
 
कोर्ट ने कहा कि किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी। यह सेटलमेंट ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट में से एक है।
 
 
हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने अपने फैसले में कहा कि राजकुमारी हया और उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों से बचाने व सुरक्षा देने के लिए खास इंतजाम होने चाहिए। ब्रिटेन में उन्हें खास सुरक्षा की जरूरत होगी।
 
वकीलों के मुताबिक, शेख की ओर से दी जाने वाली रकम में से करीब 2500 करोड़ रुपए (251.5 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को एकमुश्त दिए जाएंगे। उनके दोनों बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए 2900 करोड़ रुपए सिक्योरिटी के तौर पर बैंक में रखे जाएंगे। बच्चों के बड़े होने पर उन्हें हर साल 112 करोड़ रुपए होंगे।
 
राजकुमारी हया ने इस सेटलमेंट के लिए लगभग 14 हजार करोड़ रुपए मांगे थे। कहा जा रहा है कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख