भूकंप-सुनामी ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, 400 लोगों की मौत, सैकड़ों जख्मी

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (12:13 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि एक इंडोनेशियाई शहर में भूकंप और सुनामी के  कारण कम से कम 400 लोग मारे गए हैं। भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था।


सुलावेसी द्वीप के पालू में 356 लोग जख्मी भी हुए हैं। वहां पांच-पांच फुट की लहरें उठीं और 350,000 आबादी वाले इस शहर को अपनी चपेट में ले लिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई।

पालू के अस्पतालों में इस समय घायलों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि बहुत से लोगों का इलाज खुले में किया जा रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि त्रासदी वाली जगह पर मदद के लिए सेना को बुलाया जा रहा है।

भूकंप की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि इसने बिजली और पानी आपूर्ति और इंटरनेट व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस भूकंप की तीव्रता इस वर्ष की शुरुआत में लोमबोक द्वीप में आए भूकंप से कहीं अधिक थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

अगला लेख