काठमांडू में 4.5 तीव्रता का भूकंप, झटकों से हिली कई जिलों की जमीन

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (09:33 IST)
नई दिल्ली, नेपाल के काठमांडू (Kathmandu) में रविवार रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। यहां रात 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। देश के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार कल रात 10 बजकर 53 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पश्चिम में 50 किलोमीटर दूर धाडिंग जिले में था।
 
कल रात 10:53 पर काठमांडू के लोग गहरी नींद में सो रहे थे उस समय आए इस भूकंप को लगभग सभी ने महसूस किया। बताया गया कि भूकंप काठमांडू और आसपास के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया। संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 
बता दें कि अक्टूबर में भी काठमांडू में भूकंप आया था। तब नेपाल में भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही इसका असर नेपाल से सटे भारत के सीमावर्ती राज्‍यों में भी देखने को मिला। बताया गया कि बिहार के पटना समेत कई अन्‍य जगहों पर भी भूकंप को महसूस किया गया था हालांकि तब भी कहीं से किसी तरह की कोई जानमाल हानि नहीं हुई थी।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र द्वारा बताया गया था, 19 अक्‍टूबर की दोपहर 2.52 बजे नेपाल के काठमांडू में भूकंप आया था। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूर्व में 53 किलोमीटर दूर था। यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख