7.6 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया कैरेबियाई द्वीप, सुनामी की आशंका

कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुनामी की आशंका के कारण तट के निकट रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (09:22 IST)
earthquake news in hindi : केमैन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद आसपास के कुछ द्वीपों तथा देशों ने सुनामी की आशंका के कारण तट के निकट रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग (USGS) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम छह बजकर 23 मिनट पर समुद्र के अंदर तेज हलचल महसूस की गई। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केन्द्र केमैन द्वीप के जॉर्ज टाउन से 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था।
 
अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि अमेरिकी मुख्य भूभाग के लिए सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन प्यूर्तो रिको और अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। केमैन द्वीपसमूह के प्रबंधन विभाग ने तट के पास रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे अंदरूनी इलाकों अथवा ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। विभाग के अनुसार सुनामी के कारण ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।
 
डोमिनिका की सरकार ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है और तट पर रहने वाले लोगों को 20 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में चले जाने की सलाह दी है। सरकार ने जहाजों से भी अगले कुछ घंटों तक समुद्र से दूर रहने को कहा है
 
क्यूबा की सरकार ने लोगों से समुद्र तट वाले इलाकों से दूर जाने का अनुरोध किया है। अमेरिकी सरकार के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने कहा कि क्यूबा के कुछ तटों पर सुनामी के कारण ऊंची लहरें उठने की आशंका हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख