भूकंप से दहला इंडोनेशिया का लोम्बोक द्वीप, 37 की मौत, सुनामी की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 6 अगस्त 2018 (00:45 IST)
माताराम। इंडोनेशिया के द्वीप लोमबोक पर रविवार को भूकंप का एक तगड़ा झटका महसूस किया गया। हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे में बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। 
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता सात थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे था। सप्ताह भर पहले लोमबोक द्वीप पर आए भूकंप में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 
 
माताराम के तलाशी एवं बचाव अभियान के प्रवक्ता अगुस हेन्ड्रा संजाया ने बताया कि ताजा आंकडे के अनुसार भूकंप से 37 लोगों की मौत हो गई।
 
मृतकों में एक वर्षीय एक बालक और 72 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप से कम से कम 52 लोग घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

छोटा राजन को Supreme Court का नोटिस, CBI ने दायर की थी याचिका

CM मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज

AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हों तो पहले पढ़ लें यह खबर, प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश में रोका गया

क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब

अगला लेख