इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति को 6 वर्ष की कैद

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (10:41 IST)
क्विटो। इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को ब्राजील की विनिर्माण कंपनी ओडेब्रेच से रिश्वत लेने के जुर्म में गुरुवार को 6 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
 
ओडेब्रेच के जुड़े किसी भी मामले में सजा पाने वाले वे पहले उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। लोक निर्माण के ठेके पाने के लिए रिश्वत देने का कंपनी का पुराना इतिहास है और इनसे जुड़े मामले में लातिन अमेरिकी देशों के अनेक अधिकारी और पूर्व अधिकारी जांच के दायरे में हैं।
 
कांग्रेस ने ग्लास (48) को मिली छूट हटा ली थी जिसके बाद से वे अक्टूबर से ऐहतियाती हिरासत में चल रहे हैं, हालांकि उन्हें देश का उपराष्ट्रपति बने रहने की इजाजत  थी।
 
इक्वाडोर के सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ सुनवाई पिछले माह शुरू हुई थी। वे सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। अभियोजकों का कहना है कि ग्लास को कंपनी ने 1 करोड़ 35 लाख डॉलर की रिश्वत दी थी। उन तक यह रिश्वत उनके एक रिश्तेदार के जरिए पहुंचाई गई थी। वह रिश्तेदार भी जेल में है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख