प्‍यार की निशानियां बेचकर करोड़पति बन गईं एलन मस्‍क की ‘गर्लफ्रेंड’

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (16:20 IST)
प्‍यार में सबकुछ जायज है, इस कहावत को हाल ही में एलन मस्‍क की पूर्व गर्लफ्रेंड ने चरितार्थ कर दिया है।
जी हां, एलन मस्क की पूर्व प्रेमिका जेनिफर ग्वेने ने ऐसा काम किया है कि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ उनकी तारीफ।

दरअसल, जेनिफर ने अपने पूर्व प्रेमी एलन मस्क के दिए हुए गिफ्ट्स की नीलामी कर दी है और इससे उन्‍होंने करीब 1.65 लाख डॉलर की कमाई की है। इसकी कुल कीमत भारतीय रुपयों में 1.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जेनिफर स्नातक की पढ़ाई के दौरान पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में एलन मस्क से मिली थी। दोनों का प्‍यार परवान चढा। इसी नशे में एलन मस्‍क ने जेनिफर को कई महंगे गिफ्ट्स उपहार में दिए थे। जिन्हें जेनिफर ग्वेने ने अब तक काफी हिफाजत से संजोकर रखा था।

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक एलन मस्क के इन गिफ्ट्स में सोने का हार से लेकर बर्थ-डे कार्ड और कई तस्वीरें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ 1994 और 1995 के बीच रिलेशनशिप में थे। इसके बाद दोनों अलग हो गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार जेनिफर ग्वेने का कहना है कि दुनिया को जीतने से ठीक पहले उनका रिश्ता टूट गया और वह अलग हो गए। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार नीलाम की गई तस्वीरों में कुल 18 तस्वीरें शामिल थी, जिन्हें अलग-अलग नीलाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जेनिफर ग्वेने (Jennifer Gwynne) के जन्मदिन पर एलन मस्क ने उन्हें एक छोटा ही सही पर सोने का हार गिफ्ट किया था, जिसे नीलामी के दौरान 51,000 डॉलर में बेचा गया। यहीं नहीं एलन मस्क और ग्वेने की एक तस्वीर के लिए एक शख्स ने 42,000 डॉलर चुकाए हैं।

अब इसे लेकर सोशल मीडिया में जमकर बहस चल रही है। कोई एलन मस्‍क की पूर्व गर्लफ्रेंड को मौकापरस्‍त बता रहा है तो कोई उनके इस फैसले को सही ठहरा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख