एलन मस्क ने क्यों कहा, दिवालिया हो सकता है अमेरिका?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (10:29 IST)
Elon Musk on USA : अरबपति कारोबारी और ट्रंप सरकार में मंत्री एलन मस्क ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर जल्द की कुछ जरूरी उपाय नहीं किए गए तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा। मस्क को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के खर्चे में कटौती करने के लिए चुना है।

एलन मस्क ने एक्स पर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जानकारी को शेयर करते हुए लिखा, अमेरिका बहुत तेजी से दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में अमेरिकी की वित्तीय स्थिति को लेकर जानकारी शेयर की थी। इसमें अमेरिकी सरकार की 2023 में 6.16 ट्रिलियन डॉलर के खर्च और केवल 4.47 ट्रिलियन डॉलर जुटाने की जानकारी शेयर की गई थी।
 
व्हाइट हाउस में चर्चा के दौरान मस्क ने देश के बजट घाटे की ओर इशारा किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 1.8 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा था। इस दौरान उन्होंने लोन पर चुकाए जा रहे ज्यादा ब्याज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए संघीय खर्चों में कटौती करना वैकल्पिक नहीं बल्कि जरूरी है।

सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख मस्क सरकार के खर्चों में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने हाल के हफ्तों में संघीय खर्च में कटौती के उद्देश्य से कई आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार में सुधार के लिए मतदान किया है और लोगों को यही मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि वह जितना संभव हो सके, उतना पारदर्शी होने की कोशिश कर रहे हैं।
 
राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सरकार के खर्च में कटौती के लिए सरकारी दक्षता विभाग के कामकाज की तारीफ की और संघीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती जारी रखने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस

दिल्ली चुनाव के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार

LIVE: अयोध्या राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

माघी पूर्णिमा स्नान पर एक्शन में CM योगी, सुबह 4 बजे से कर रहे हैं मॉनिटरिंग

समुद्र कैसे बन गया एक शहर के लिए सजा

अगला लेख